Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 5 जून : हिमाचल प्रदेश पुलिस रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले सामान के अलावा अब पेट्रोल डीजल भी बेचेगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए किए गए आवेदन को इंडियन आयल कारपोरेशन ने स्वीकार कर लिया है। अब कंपनी और पुलिस मुख्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए है जिसके बाद सोलन पुलिस लाइन में पहला पेट्रोल पंप स्थापित करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। पुलिस के कर्मचारी पेट्रोल पंप का संचालन स्वयं करेंगे और इससे होने वाली आय को पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।…

Read More

सोलन, 4 जून : अगर कोविड नियंत्रित रहा तो इस साल शूलिनी मेला 25, 26 व 27 जून को होगा, जबकि अगले दिन सरकारी छुट्टी होगी। 15 सितंबर को गुग्गा माड़ी मेले की छुट्टी होगी। कोरोना काल में मेले का स्वरूप क्या होगा ये अभी कहना मुश्किल होगा। हो सकता है पिछली बार की तरह ही सूक्ष्म रूप में माता अपनी बहन से मिलने जाए। मंदिर के पुजारी व माता के कल्याने ही इस बार इस रस्म की अदायगी कर सकते है। लेकिन इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मां शूलिनी मेला लगभग 200 साल से मनाया जा रहा है। मां शूलिनी…

Read More

सोलन, 3 जून : नगर व परवाणू में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बुधवार को होम्योपैथी दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान करीब 100 लोगों को दवाइयां बांटी गई। इसके साथ ही इसका सेवन किस प्रकार से किया जाए। इस बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। सोलन नगर में सह विभाग कार्यवाह कश्मीर सिंह कपिल व जिला संघचालक गुरदीप साहनी, नगर कार्यवाह जगदीश कुमार, नगर विस्तारक सार्थक मौजूद रहे। वहीं दूसरी और परवाणू नगर में कोविड संक्रमित व उनके प्राथमिक संपर्क में आने वालों को होम्योपैथी दवाई दी गई। मौके पर उस समय आरएसएस की और से…

Read More

सोलन, 02 जून : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हुई है।  प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। बरसात शुरू होने से पहले ही मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हुई है। सोलन जिला के अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत माँगल के गांव कंधर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है, जिसमें 3 गाड़ियां बह गई। बादल फटने से घरों के अंदर पानी चला गया, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से नुकसान का आकलन…

Read More

सोलन, 2 जून : कोरोनाकाल मे केंद्र सरकार ने CBSC की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। जिसके बाद अधिकतर छात्र इस फैसले से नाखुश है। वहीं बच्चों के अभिभावकों को भी यह फैसला रास नहीं आया। छात्रों के अनुसार जहां एक और सरकार डिजिटलाइजेशन का गुणगान करते नहीं थकती तो क्या ऑनलाईन परीक्षा नहीं करवा सकती थी।  बात करते हुए 12 वीं कक्षा के छात्रों ने बताया कि वह केंद्र सरकार के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। जमा दो ही करियर की प्रथम सीढ़ी होती है व सरकार ने उसी रीढ़ को हिला दिया है।…

Read More

सोलन, 1 जून : प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नालागढ़ का है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक बियर लेकर स्वारघाट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह महादेव पुल के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना…

Read More

सोलन, 1 जून : 24 मई की दोपहर नालागढ़ क्षेत्र गोलीकांड से दहशत में आ गया था। गोली दाग कर एक युवक की हत्या कर दी गई। खामोशी से पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने में लग गई। मंगलवार को बद्दी पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के पहलुओं से पर्दा उठा दिया है। सबसे बड़ा खुलासा हत्याकांड के मोटिव को लेकर सामने आया है। पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि इस वारदात को गैंगवार की वजह से ही अंजाम दिया गया। आरोपी भयावक तरीके से हथियारों से लैस होकर आए थे। मृतक युवक को एक गोली लगी थी। पुलिस की…

Read More

सोलन, 1 जून : नालागढ़ के एक गांव टांग टपरिया में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जब एक 33kv तार टूट कर घरों में गिर गई, जहां पर तार गिरी वहां करंट की वजह से आग लग गई। ग्रामीण वासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने पर भी बिजली बोर्ड की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। आपको बता दें ऐसा ही मामला नालागढ़ स्थित गांव टांग टपरिया में आया है, जहां पर ऊपर से जा रही एक 33kv की तार अचानक घरों के ऊपर गिर गई। गांव वासियों का कहना है कि ऑनलाइन क्लासेस की वजह से बच्चे…

Read More

सोलन, 31 मई : प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लगातार अवैध नशे की खेप बेची जा रही है, जिसको लेकर लगातार पुलिस अवैध नशे को रोकने में काम कर रही है। ताजा मामला बद्दी के सरामाजरा गांव का है जहां पर पुलिस की एसआईयू की टीम ने दो लोगों से अवैध 16 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।       एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध गांजे की खेप लेकर…

Read More

सोलन, 31 मई : महिला थाना में एक विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार महिला कंडाघाट की रहने वाली है। महिला के पति का देहांत हो चुका है। वह सोलन में अपने दो बेटो के साथ रह रही है और टिफिन का कार्य कर रही है। जिसके चलते महिला की मुलाकात आरोपी से हुई।  आरोपी ने इससे तीन वक्त का खाने का टिफिन लगाया, जिसका यह 2000 रुपए प्रति माह लेती थी। आरोपी और उक्त महिला का आपस में संबंध काफी गहरा हो गया और इसने अपनी जिंदगी के बारे में सब कुछ आरोपी को…

Read More