Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

  सोलन, 21 अप्रैल : नालागढ़ की दभोटा पंचायत के गांव रामपुर के 17 साल के किशोर का शव रोपड़ नहर से छठे दिन बरामद हुआ है। पंजाब व हिमाचल पुलिस पिछले कई दिनों से गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को खोजने की जद्दोजहद में लगी हुई थी। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी।  शुक्रवार को पुलिस ने नहर से किशोर के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जतिन कुमार (17) पुत्र हेमराज निवासी गांव…

Read More

सोलन, 21 अप्रैल : बद्दी पुलिस ने देवेंद्र कुमार की हत्या की वारदात में दूसरी गिरफ्तारी की है। हालांकि, दूसरी गिरफ्तारी के बाद ये माना जा रहा है कि पुलिस ने वारदात को पूरी तरह से क्रैक कर लिया है, लेकिन फिलहाल हत्या के मोटिव का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।  11 अप्रैल को जोगिया के रहने वाले महेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उनके बेटे देवेंद्र कुमार की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। युवक को पीट-पीट कर ही मौत के घाट उतार दिया गया था। वारदात के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने साईं डबरा…

Read More

सोलन, 20 अप्रैल : उपमंडल नालागढ़ के गांव मगनपुरा में सिलेंडर में आग लगने से एक घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। हादसे की चपेट में आने से एक महिला व 2 छोटे बच्चे भी झुलस गए, जिनके हाथ व पांव में चोट आई है। घटना उस समय हुई जब राम नाथ का परिवार खाना खा रहा था। फायर विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हुई। अग्निकांड में घर में रखा कीमती सामान आभूषण, फ्रिज, कूलर, टेबल फैन, पंखे, पेट्टियां, अलमारी, कुर्सियां, कपड़े व अन्य सामान था, जो जलकर राख हो गया। पीड़ित राम नाथ पुत्र दास…

Read More

सोलन, 20 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश की सोलन पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर तैनात विनोद भागटा की चंबाघाट स्थित सर्किट हाउस (Circuit House Chambaghat) की छत से गिरने पर मौत का दुखद समाचार मिला है। समूचे पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान एएसआई के निधन पर शोक की लहर है। दोपहर 2 बजे के करीब हादसा हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के शिमला प्रवास को लेकर एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे। शिमला में मौसम खराब होने की स्थिति में राष्ट्रपति द्वारा अचानक ही सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने की संभावना थी। इसी…

Read More

सोलन, अप्रैल : पुलिस थाना बद्दी के तहत कार से अवैध रूप से काटे गए खैर के 8 मोछे बरामद किए गए है। कार चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।        वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुज कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बद्दी बीट में अवैध तौर पर पेड़ काटे जा रहे है, जिन्हें कार में भरकर लाया जा रहा है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वन कर्मी करण सिंह, जसवीर सिंह व निर्मल कुमार ने शीतलपुर रोड़ पर नाकाबंदी कर दी। करीब साढ़े ग्यारह बजे मारूति कार शीतलपुर पुल के पास रोका…

Read More

सोलन, 19 अप्रैल : जिला के परवाणू से चोरी हुआ सेब से लदा ट्रक पुलिस ने हरियाणा के कालका के रामसर से बरामद किया है।  इस बात की जानकारी डीएसपी प्रणव चौहान ने दी।  उन्होंने बताया कि बुधवार को शाम के समय दिवाकर शर्मा निवासी ठियोग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका ट्रक (HP 63A 3777) परवाणू सेब मंडी से चोरी हो गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रक सेब से लदा हुआ था। ट्रक में लदे सेब की कीमत करीब 20 लाख है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज का छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने चंद घंटों में ही…

Read More

सोलन, 19 अप्रैल : पुलिस थाना नालागढ़ के तहत गांव सल्लेवाल में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मासूम बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि वह करीब 4 साल से अपने परिवार के साथ नालागढ़ के सल्लेवाल में किराये के कमरे में रहता है। इसकी दो बेटियां व एक लड़का है। बीती शाम जब कंपनी से वह घर आया तो कमरे के बाहर पड़ोस में…

Read More

सोलन, 19 अप्रैल : सरकार जहां एक और विकास के दावे करते नहीं थकती। वहीं आज भी कई ऐसे गांव है, जहां के लोग सड़क सुविधा को तरस रहे हैं। सोलन जिला के तोप की बेड पंचायत का चोरा गांव आज दिन तक सड़क सुविधा से वंचित है। चुनावों से पूर्व प्रधान से लेकर मंत्रियों, विधायकों ने उनकी सड़क सुविधा की बात कहीं थी, लेकिन चुनावों के बाद इस सड़क का मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है। हालात यह है कि गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को पालकी में मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचना पड़ता है। जिससे सरकार के…

Read More

सोलन, 19 अप्रैल : पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाले उप निर्वाचन के लिए 02 मई को (चुनाव होने की स्थिति में) सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार इस दिन उप निर्वाचन वाले स्थानों में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक संस्थान तथा दुकानें बंद रहेंगी। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के प्रावधान के अनुसार इस दिन दिहाड़ीदारों के लिए भी सवैतनिक…

Read More

सोलन, 18 अप्रैल : बेशक ही पर्वतारोही बलजीत कौर को लेकर सोशल मीडिया में अनहोनी की सूचना मिल रही थी। लेकिन मां का दिल नहीं मान रहा था कि बेटी के साथ अनहोनी घटना घट चुकी है। एक खास बातचीत के दौरान यह बात हिमाचल की बेटी पर्वतारोही बलजीत कौर की माता शांति देवी ने कही। अब अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना पर मुझे विश्वास नही हो रहा था। मैं हमेशा भक्ति में लीन रहती हुं, सुबह भी गुरु की भक्ति में लीन थी। उन्होंने कहा कि वह…

Read More