Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : अगर आप यह सोचते हैं कि कालका से परवाणु हाईवे पर वादियों का लुत्फ उठाएंगे, तो जान लीजिए यह सोचना बिल्कुल ही गलत होगा। फोरलेन के निर्माण कार्य ने इस हाईवे के सफर का मजा तो किरकिरा कर ही रखा है, साथ ही घंटों तक के ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। इसके अलावा राहगीरों के लिए कुम्हारहट्टी चौक पर चलना दूभर हो चुका है। हैरान करने वाली बात यह भी है कि फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी मनमानी से बाज नहीं आती। बुधवार की शाम कंपनी के मौके पर मौजूद अधिकारी ने बगैर…

Read More

सोलन: पावर हाऊस रोड पर गत दिनों हुए गोलीकांड में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस टीम ने हरियाणा के हिसार से 19 वर्षीय अजय को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों का क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। अजय गोली कांड के बाद फरार हो गया था। उसके बाद अजय को हिसार पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी जानकारी जैसे ही सोलन पुलिस को मिली तो पुलिस वारेंट के तहत आरोपी को सोलन ले आई। जिसके बाद दोनों आरोपियों से पुलिस टीम ने अलग अलग पूछताछ की। पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का…

Read More

सोलन : कानून को ताक पर रखते हुए एक निजी स्कूल द्वारा बिना फिटनेस, पासिंग एवं रजिस्ट्रेशन के स्कूल बसें चलाई जा रही थी। जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका हमेशा बनी हुई थी। स्कूल प्रबंधन द्वारा नन्हे-मुन्हे बच्चों की जिंदगियों को खतरे में डाल कर स्कूल लाया व ले जाया जा रहा था। जिस पर बड़ी कार्यवाई करते हुए अधीक्षक एवं सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेश वर्मा द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए केटीएस स्कूल की चार बसों को इम्पाउंड किया गया। यह कार्यवाई सुबह 7:30 बजे स्कूल शुरू होने के समय हुई, जब स्कूल की बसें छात्रों को…

Read More

सोलन: हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को शिमला जाते समय कुछ देर कंडाघाट रूके। लोक निर्माण विश्राम गृह कंडाघाट में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सोलन को लेकर जानकारियां हांसिल की। राज्यपाल ने कुछ समय लोगों से बात की और उसके बाद शिमला रवाना हुए।    इस मौके पर स्थानीय उप प्रधान मनीष सूद, पूर्व प्रधान गुरविंदर काला, डीसी सोलन केसी चमन पुलिस अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More

सोलन: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रशमी धर सूद ने तीन तलाक के फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि पिछले 72 वर्षों से मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक झेल रही थी। भाजपा सरकार ने अपने घोषणापत्र में किए वायदे को पूरा कर दिखाया है। सोलन मे आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रशमीधर सूद ने कहा कि राज्यसभा में तीन तलाक के फैसले का पास होना ऐतिहासिक है। इस बिल के पास होने से मुस्लिम महिलाओं को न्याय मिलेगा। उन्होंने राज्यसभा में इस बिल के पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने…

Read More

सोलन: शहर मे अवारा कुत्तो की भरमार दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आम जनता, बच्चों व बज़ुर्गो का रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया है। शहर में बढ़ती हुई आवारा कुत्तो की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद विफल साबित हो रही है। बुधवार सुबह ही सोलन के पुराने बस अड्डे रोड व जोनजी के बीच आवारा कुत्ते ने करीब पांच लोगों को अपना शिकार बनाया। इनमें एक छोटी बच्ची, दो महिलाएं एवं दो पुरुष थे, जो सुबह अपने काम से पुराने बस अड्डे की तरफ जा रहे थे। गौरतलब है कि सोलन शहर व आसपास…

Read More

सोलन: मलेशिया के मेलका में आयोजित कबड्डी वर्ल्ड कप में भारतीय महिला व पुरुष दोनों ही टीमों द्वारा झंडे गाडऩे के बाद मंगलवार को नालागढ़ पहुंचने पर दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों व कोचों का जोरदार स्वागत किया गया। नालागढ़ के राजपुरा गांव में टीमों के स्वागत के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश से 4 महिला खिलाडिय़ों ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी, इसी प्रकार भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ का एक खिलाड़ी भाग ले रहा था और दोनों ही टीमों के…

Read More

सोलन/शिमला: सूबे के परवाणु व शिमल में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलो में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां भी की हैं। परवाणु में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि 35 साल के आरोपी द्वारा मासूम से बार-बार बलात्कार किया गया था या नहीं। मोटी जानकारी के मुताबिक पीडि़ता की बहन ने एक दिन दरवाजा बंद पाया। खटखटाने पर आरोपी बाहर निकला। इस पर बहन चौंकी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पीडि़ता व आरोपी नेपाल मूल के हैं। परवाणु के…

Read More

सोलन :  कुमारहट्टी में फोरलेन के कार्य के चलते पुलिया डालने का काम चला हुआ है जिसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है। जिसके चलते निजी गाड़ियों सहित पर्यटक भी जाम में फंसे हुए है। जाम लगने की वजह से बसों के रूट भी प्रभावित हुए है। बताया जा रहा है कि जाम में वाहनों को निकालने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। वहीं बारिश के चलते पहाड़ी से जगह-जगह मलबा गिरने का सिलसिला भी जारी है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाने के लिए बारी-बारी से दोनों तरफ के…

Read More

सोलन  पिछले दिनों जिला के पावर हाउस रोड़ पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोलीकांड में शामिल एक आरोपी को हरियाणा के हाँसी से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले को लेकर अधिक जानकारी नही दी जा रही। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ जारी है।      गौरतलब है कि 16 जुलाई सुबह करीब 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी राजकुमार मित्तल की गाड़ी पर गोली चलाई थी। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया था। हमलावर ने दो राउंड गोली चलाने की कोशिश…

Read More