नाहन, 28 फरवरी : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने नाहन शहर के वार्ड नंबर पांच अमरपुर मोहले के रहने वाले आमिर खान को युवा कांग्रेस नाहन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लंबे समय से पार्टी को दी जा रही उनकी कर्मठ सेवाओं, पार्टी के प्रति आत्म स्मरण और पार्टी के हित में कार्य करने की कुशलता और अनुभव को देखते हुए उनको यह अहम जिम्मेदारी मिली है।
विधायक अजय सोलंकी के करीबी माने जाने वाले आमिर खान जमीनी स्तर से जुड़े युवा नेता हैं और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ लोगों व युवाओं में अच्छी खासी पेंठ रखते हैं। इस नियुक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है। आमिर खान ने कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
इस नियुक्ति के लिए आमिर खान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव व प्रदेश युवा कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के प्रभारी विनीत कंबोज, सह प्रभारी योगेश हांडा समेत कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।