शिमला, 5 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। हाड़कंपाने वाली थांग के बीच समूचा हिमाचल गर्म कपड़ों में लिपट गया है। नारकंडा, कुफरी व लाहौल स्पीति सहित चंबा के अधिकतर क्षेत्रों में पारा माइनस से नीचे लुढ़क चूका है। तीव्र शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबक कर बैठ गए है। प्रदेश की सड़कों पर पाला जमना शुरू हो गया है। कड़ाके की ठण्ड ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
कुफरी में बुधवार को -0.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शिमला का नारकंडा पारा रहा -2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंबा जिले का लोकप्रिय पर्यटन स्थल डलहौजी में 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां स्थानीय लोगों, खासकर मजदूरों को जाने में परेशानी हुई। पिछले 24 घंटों में लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां का तापमान -11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कुकुमसेरी में भी पारा -10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किन्नौर जिले के कल्पा में -4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मनाली -2.2 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, राजधानी शिमला 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह शाम ज्यादा ठंड रही। वहीं दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना बना रहा। सड़कों पर पाला जमने से चौपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ रहा है। शाम के समय यह तापमान माइनस में चला जाता है।