मंडी, 16 अक्टूबर : रविवार को मंडी में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के जिला कार्यकारिणी के चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें पधर के रहने वाले केडी शर्मा को उपस्थित डेलिगेट्स ने चुनावों के माध्यम से अध्यक्ष चुना। इसके साथ ही डॉक्टर ओम राज शर्मा को सचिव और रिटायर्ड कैप्टन हेतराम शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
जिला मंडी ब्राह्मण सभा के कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए चुनाव बलवीर शर्मा व जितेंद्र वशिष्ट चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा मंडी जिला के नव नियुक्त प्रधान केडी शर्मा ने कहा कि वे उन्हें दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि वे आने वाले समय जिला में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी जिला कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई है जबकि आने वाले समय में शीघ्र ही बैठक कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
केडी शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जिला के सदस्यता अभियान चलाकर लोगों की पहचान कर उनके कल्याण के लिए प्रदेश सरकार या फिर जिला प्रशासन के माध्यम के प्रयास किया जाएगा। इस दौरान सभा की बैठक व में 100 से ज्यादा खंड पदाधिकारियों व 55 के लगभग डेलिगेटों ने भाग लिया। वोटिंग के दौरान केडी शर्मा को 35 मत मिले।