ऊना, 13 अक्टूबर : पति की लंबी उम्र की दुआ के लिए आज सुहागिनें करवा चौथ का व्रत कर रही हैं। इसके विपरीत गगरेट पुलिस थाना में एक विवाहिता ने अपने पति के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने पति द्वारा दी जा रही यातनाओं से तंग है। उसका पति उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता है, और जबरन उसके साथ ऐसा करता है। यही नहीं बल्कि उसका दहेज के लिए भी उत्पीड़न किया जा रहा है।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।