नाहन – सिरमौर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी का नाहन में पहुंचने पर जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। युवा कार्यकर्ता को कमान सौंपे जाने से युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासी खुषी की झलक देखने को मिल रही है। नाहन में बुधवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व अन्य सैंकडों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों की धुनों पर फूलमालाएं पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। हालांकि नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम से वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। बता दें कि प्रदेष कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी नई टीम में युवा चेहरों को तवज्जों दी है। जिसे लेकर प्रदेष में कांग्रेसी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है।
Latest
- सतीवाला पहुंची राजस्थान की उप मुख्यमंत्री, डाॅ. बिंदल ने सुक्खू सरकार को बताया काॅमेडियन
- नाहन : 10वीं के परिणाम में छाए करियर अकादमी के छात्र, 12 ने झटके 95% से अधिक अंक
- डॉक्टर बनना चाहती है हिमाचल में 10वीं की टॉपर रिद्धिमा शर्मा
- उत्तराखंड न्यायिक सेवा में हिमाचल के विशाल ठाकुर ने किया टॉप
- मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा