शिमला (एमबीएम न्यूज़) : प्रसिद्व पर्यटक स्थल नारकण्डा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कांगड़ा से किन्नौर जा रही आल्टो कार नारकंडा में बारूबाग के पास आज सवेरे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार छह लोगों को ठियोग क्षेत्रीय अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इनमें से 65 वर्षीय विक्रम सिंह चालक ने अस्पताल में दम तोडा। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा सुबह लगभग 6 बजे हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Previous Articleअधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने घोषित किया स्टैनो टाईपिस्ट का परिणाम।
Next Article भाजपा किन्नौर ने मनाया 37वां स्थापना दिवस।