रिकांगपिओ (जेएस नेगी) : जिला भाजपा किन्नौर ने बुधवार को रिकांगपिओ में भाजपा का 37 वां स्थापना दिवस मनाया। भाजपा अध्यक्ष बलदेव नेगी की अध्यक्षता में मनाए गए स्थापना दिवस पर सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवंत सिह नेगी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सूरत नेगी, महांमत्री भूपेंद्र नेगी, विनय नेगी, जिला परिषद अध्यक्षा प्रतेश्वरी नेगी, उपाध्यक्ष मिनाक्षी, पूह मंडल भाजपा अध्यक्ष अजेंद्र नेगी, कल्पा मंडल भाजपा अध्यक्ष कुन्दन ज्ञाछों नेगी, प्रदेश अनुसूचित जनजाति महासचिव नरेंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी विरेंद्र नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष हकीम नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता नेगी, एससी मोर्चा अध्यक्ष जसवीर नेगी सहित भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों, कार्यओं ने भाग लिया।
भाजपा अध्यक्ष बलदेव नेगी ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर हम सभी को संकल्प लें कि केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और हर पंचायत का दिए जाने वाले 80-80 लाख की राशि व अन्य केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस के साथ आगामी आठ अप्रैल को नव वर्ष प्रतिमंदा दिवस, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर दिवस के रूप में मनाया जाना तय हुआ है। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेेगी ने कहा कि आने वाले वर्षो में स्थापना दिवस हर पोलिंग बूथ पर मनाना अनिवार्य किया है।
आज के दिन सभी को संकल्प भी लेना होगा कि आने वाले वर्ष 2०17 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। नेगी ने कहा कि जिला में विकास थम गया है। सडक़ों का हाल बुरा है। आज भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों को तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार की खामियों को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष सूरत नेगी ने भी विचार रखे।