मंडी (वी कुमार): बालीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मामू बन गए हैं। बुधवार सुबह उनकी बहन अर्पिता के घर बेटे ने जन्म लिया है। इसी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम भी पड़दादा बन गए हैं। प्रदेश के पशुपालन व ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा को दादा बनने का सौभाग्य मिला है। मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा की 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी हुई थी। यह उनकी पहली संतान है।
सोशल मीडिया में आयुष ने फोटो भी शेयर की है। आयुष ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘हमारा इंतजार खत्म हुआ, छोटा युवराज अहिल आ गया है’। आयुष ने जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने की बात भी कही है। परिवार को बधाईयों के संदेश लगातार मिल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार का सलमान खान के माध्यम से बॉलीवुड से भी रिश्ता बना हुआ है। बकायदा अपनी बहन अर्पिता के लिए सलमान खान शादी के जश्र में यहां आ चुके हैं।