कागड़ा, 7 दिसंबर : पालमपुर-मारंडा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पालमपुर व मारंडा के मध्य कालू दी हट्टी के नजदीक पेश आया। मृतक व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा है। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन उसे घसीटते हुए ले गया। घसीटे जाने के कारण मृतक का शरीर पूरी तरह से कुचला गया।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच में पाया गया कि मृतक का जूता शव से करीब 15 मीटर पीछे मिला, जिससे साफ जाहिर है कि वाहन मृतक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। घटना सोमवार सायं 7 बजे के बाद की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पता चला है कि शव पंचरुखी क्षेत्र के 33 वर्षीय किशोरी लाल का है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।