हमीरपुर 06 अक्टूबर : हमीरपुर-कांगड़ा की सीमा पर एक युवक ब्यास में नहाते समय कही लापता हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम को एक युवक जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह नहाने के लिए व्यास में उतरा लेकिन नहाते-नहाते कुछ दूर चले जाने के बाद उसका कुछ पता नहीं लग पाया।
पुलिस ने बताया कि अभी युवक को ढूंढने का सर्च ऑपरेशन जारी है। स्थानीय गोताखोरों होमगार्ड की मदद ली जा रही है।