ऊना, 17 अगस्त : बैंक पॉलिसी के नाम पर शहर के एक व्यक्ति से करीब 59 लाख की ठगी हुई है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर ठगी करने वाले शातिरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2021/08/fraud-1-300x158.jpg)
पुलिस को दी शिकायत में तरसेम सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में दो व्यक्तियों ने धोखे से 1.5-1.5 लाख की 11 पॉलिसी अलग-अलग बैंकों में कई नाम से जमा करवा दी थी। साल भर के बाद व्यक्ति का फोन उठाना बंद कर दिया।
इसके बाद व्यक्ति को अन्य तीन लोगों ने कहा कि उनके साथ भी धोखा हुआ है। इसके बाद उपरोक्त सब ने धोखे से अलग-अलग खातों में कुल 5918000 रुपए जमा करवा लिए व अभी तक उसकी इतनी बड़ी रकम वापस नहीं दी। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।