सोलन, 21 जून : नालागढ़ में एक महिला द्वारा पहाड़ी (hill) से कूदकर आत्महत्या (suicide) करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला नेहा नालागढ़ के भोगपुर पंचायत के गांव बोथुआं की रहने वाली थी। नेहा (22) अपने पति कुलदीप सिंह के साथ मायके से ससुराल आई तो किसी बात को लेकर उसकी पति के साथ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने घर के साथ लगती पहाड़ी से छलांग (Jump) मार दी।
स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर हालत में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों (Doctors) ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जब इस बारे में महिला के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने आरोप (blame) लगाया कि नेहा का पति उसको काफी लंबे समय से प्रताड़ित करता रहता था। कई बार वह उसके साथ मारपीट (Beating) कर चुका है। जिसके चलते वह अपने पिता के घर चली गई थी।
मृतक महिला के परिजनों में इस घटना को लेकर काफी रोष है और उन्होंने इंसाफ (Justice) की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिला के पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई (action) की मांग की है।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नालागढ़ के दभोटा चौकी में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।