सुंदरनगर, 15 जून : नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में मंगलवार को हाईवे पर स्थित चमुखा पर एक कार व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एक कार बिलासपुर से मंडी और बाइक मंडी से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायलों की शिनाख्तबाइक सवार विकास पुत्र व टोटली देवी पत्नी रोशन लाल निवासी कांगू के तौर पर हुई है। दुर्घटना के बाद घायलों को प्रारंभिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
घायलों को प्रशासन द्वारा 2 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दे दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर एक कार और बाइक में टक्कर हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।