कुल्लू, 25 फरवरी: दो अलग-अलग आगजनी की घटनाओं में दो लोग झुलस गए हैं, जबकि दूसरी घटना में तीन मंजिला रिहायश मकान जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार पहली घटना सचानी पंचायत के अंतर्गत हुई इसमें ससुर और बहू झुलस गए हैं, जिस कारण दोनों जख्मी हो गए हैं।
हादसे में 4 मवेशियों की भी जिंदा जल कर मौत होने की जानकारी है। घायलों की पहचान 51 वर्षीय जीतराम और उसकी बहू अंबिका हुई है। घटना में जीतराम को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जीतराम मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया हुआ था और इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया, जबकि उसकी बहू अंबिका भी आगजनी घटना को देखते हुए आग पर काबू पाने के के लिए जंगल की ओर दौड़ी इस दौरान वह भी झुलस गई है।
दूसरी आगजनी घटना में सैंज घाटी के रैला में तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। घटना में दो भाईयों के परिवार के सिर से छत छीन गई है। इस मकान में वेद राम पुत्र खेख राम व इसका भाई कागशी राम और इनके चचेरे भाई मोती राम पुत्र मनी राम, राम दास पुत्र मनी राम, उतम राम पुत्र मनी राम का परिवार रहता था जो पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। इसके साथ ही मकान के एक हिस्से में इसके बडे भाई के बेटे सुन्दर सिंह पुत्र मोती राम व हेम राज पुत्र सूरत राम और विधवा भूमी देवी पत्नी स्व. गवर्धन सिंह, शेर सिह पुत्र वेद राम भी बेघर हो गए हैं।
मकान में ज्यादातर लकडी लगी हुई थी तथा स्लेटपोश है। आगजनी घटना मोती राम की रसोई तीसरी मंजिल में गैस पर दाल पकाते समय अचानक रेगूलेटर से गैस पाईप में आग लगने के कारण पेश आई। जो लकड़ी का मकान होने के कारण पूरा मकान जल कर राख हो गया।