नाहन, 27 नवंबर : महेश 22 साल की उम्र में शहादत पाने वाले शहीद अंचित शर्मा (Martyr Anchit Sharma) की पार्थिव देह (Dead Body) शुक्रवार शाम चंडीगढ़ पहुंच गई है। शनिवार को पार्थिव देह का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शहीद की पार्थिव देह को अरुणाचल प्रदेश के डिब्रूगढ़ से पहले दिल्ली लाया गया। इसके बाद हवाई मार्ग से (By Air) ही पार्थिव देह चंडी मंदिर के सैन्य क्षेत्र (Military sector) में पहुंच चुकी है।
शनिवार को पार्थिव देह को सड़क मार्ग से ही पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। अंत्येष्टि में ऊर्जा मंत्री (Power Minister) सुखराम चौधरी के अलावा सांसद सुरेश कश्यप विधायक रीना कश्यप इत्यादि के पहुंचने की भी संभावना जताई जा रही है। बता दें कि एक साल पहले ही शहीद अंकित शर्मा ने 21 डोगरा (21 Dogra) में अपनी सेवाएं शुरू की थी। परिवार की माने तो उसे बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जुनून (passion) था। 24 अक्टूबर को ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था। माता पिता की इकलौती संतान शहीद अंचित शर्मा के बारे में सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाएं (Responses) की बाढ़ आई हुई है।
सिरमौर का 23 वर्षीय अविवाहित लाल देश पर कुर्बान…LAC पर शहीद
पहली से पांचवी तक पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने लिखा कि अंचित बचपन से ही मेधावी (brilliant) था। उसे सबसे आगे रहने का जुनून रहता था। शिक्षक ने यह कहा था कि एक होनहार छात्र को अल्पायु (Short age) में खो देने से गहरा आघात लगा है। उधर राजगढ़ के एसडीएम (SDM) ने भी घर पहुंच कर शोकाकुल प्रति परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इसी बीच शुक्रवार को सैनिक वेलफेयर बोर्ड (Sainik Welfare Board) के उपनिदेशक मेजर (Deputy Director) दीपक धवन भी शोकाकुल परिवार से मिले।