ऊना, 19 अक्तूबर : पंजाब के फगवाड़ा में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में ऊना शहर के 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विवेक कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी विकास नगर ऊना व उदयपुर वीर पुत्र राकेश निवासी ऊना के रुप में हुई है।
बता दें कि रविवार देर शाम विकास नगर के विवेक कुमार व उदयवीर सिंह अपने छोटे भाई को लुधियाना छोडऩे के लिए ऊना से गाड़ी में निकले। छोटे भाई को लुधियाना छोडऩे के बाद वापसी में फगवाड़ा के नजदीक गांव इस्लामाबाद के पास गाड़ी का टायर फटने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर तेज गति से पेड़ के साथ जा टकराई। जिसमें विकास नगर के 23 वर्षीय युवक विवेक भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक उदयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जालंधर में चल रहा था। सोमवार देर शाम उदयवीर की भी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर ऊना शहर गम में डूब गया।
Latest
- पंजाब में कांग्रेस को नए प्रयोग पड़ सकते हैं भारी, हलके बदलने से गड़बड़ाए समीकरण
- CM हेल्पलाइन के दफ्तर में कर्मचारी व प्रोजेक्ट मैनेजर के बीच हाथापाई, पुलिस में पहुंचा मामला
- भाजपा नेत्री रश्मि धर सूद बोली, हिमाचल में महिलाओं को मुफ्त में नहीं मिलने चाहिए 1500 रुपए
- कुल्लू : खाई में गिरा टिप्पर…दो की मौत, 2 घायल
- शिक्षा का उद्देश्य छात्रों में संस्कृति, परंपरा व सभ्यता के प्रति जागरूकता लाना