सोलन, 2 अक्तूबर : शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने वार्ड नं. 13 के एक व्यक्ति से नशे के 1416 प्रतिबंधित स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है।
एएसपी अशोक शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति से 1416 प्रतिबंधित स्पास्मो प्रोक्सीवोन प्लस कैप्सूल बरामद किए हैं। पकडे गए व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय गौरव निवासी वार्ड नं. 13 के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने