नाहन, 30 सितंबर : घाटी धार के वीर सपूत व शहीद सुरेश ठाकुर की पार्थिव देह (Dead body) बुधवार रात करीब 9:30 बजे सिरमौर मुख्यालय पहुंची है। पार्थिव देह को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज (Dr. YS Parmar Medical College) के शव गृह में पूरे सम्मान के साथ रखा गया है। वीरवार सुबह पार्थिव देह शहीद के पैतृक गांव के लिए रवाना किया जाएगा। मुख्यालय से शहीद का पैतृक गांव करीब 15 किलोमीटर दूर है।
बता दें कि आज सुबह ही शहीद की पार्थिव देह को सड़क मार्ग से पैतृक गांव तक लाया जाना था। उधमपुर से शहीद की पार्थिव देह करीब 12 घंटे में नाहन (Nahan) पहुंची है। जानकारी के मुताबिक पूरे सम्मान के साथ शहीद की पार्थिव देह को प्रशासन (Administration) व पुलिस ने रिसीव किया। वीरवार दोपहर तक शहीद की पैतृक गांव में अंत्येष्टि की जाएगी।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने