मंडी 21 सितम्बर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई ने वल्लभ महाविद्यालय मंडी को क्लस्टर विश्वविद्यालय बनाने की अधिसूचना सरकार के द्वारा जारी करने पर पटाखे जला कर के जश्न मनया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी के विभाग संयोजक सचिन चौधरी ने इस मौके पर बताया कि यह विद्यार्थी परिषद के दो वर्षों के संघर्ष की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पिछले 2 वर्षो से समय-समय पर धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल, हस्ताक्षर अभियान, सेरी मंच पर 24 घंटे का सांकेतिक हड़ताल जैसे अनेक आंदोलन क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी के लिए किए। परिषद ने अब मंडी क्लस्टर यूनिवर्सिटी में कक्षाओं को शुरू करने के साथ-साथ यहां पर शिक्षक व गैर शिक्षक स्टॉफ की स्थाई नियुक्तियां शीघ्र करने की मांग उठाई है।
बता दें कि शुक्रवार को सरकार के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी है जिसमे कहा गया है कि इस सत्र से ही क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। मंडी कॉलेज क्लस्टर विश्वविद्यालय का मुख्यालय होगा व एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर, बासा डिग्री कॉलेज, द्रंग कॉलेज को सहयोगी केंद्र के रूप में जोड़ा गया है। इस सत्र से कुल 6 विषयों एमएससी, एमबीए, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जियोलॉजी व हिस्ट्री की प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक दीक्षित पठानिया, नगर सह मंत्री डोले राम, कार्यलय मंत्री शुभाष चंद, शिवम, होमी, देवांग कपूर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट
- घर में फंदे पर झूलता मिला 32 वर्षीय युवक का शव
- विक्रमादित्य सिंह के परिवार ने स्कूटरों पर बेचे थे सेब, आज खुद है जमानत पर