कुल्लू, 25 जुलाई : उपमंडल में पुलिस ने एक व्यक्ति को सवा दो किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर रोका था और तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति के पास से 2 किलो 260 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शाम के समय जब आनी थाना की एक टीम गश्त पर थी तो इस दौरान पटोहा कंडूगाड के पास जब एक व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2 किलो 260 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 49 वर्षीय शेष राम निवासी खनाग तहसील आनी कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने अफीम को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने