ऊना: गगरेट उपमंडल के अंबोआ गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अंबोआ निवासी रेखा रानी पत्नी अरविंद परमार के रूप में की गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अंबोआ निवासी रेखा रानी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी दौलतपुर पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।