शिमला : जिले में आजकल आगजनी की वजह से जिंदा जलने के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐेसा ही एक मामला कोटखाई तहसील के अणु गांव में पेश आया है। जहां एक व्यक्ति की आग की लपटों में जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख़्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अणु गांव निवासी प्रकाश चौहान ने खड्ड के साथ एक ढारे में घास रखी हुई थी। ढारे में कोई भी आता-जाता नहीं था। देर रात ढारा आग से आग की जद में आ गया। प्रकाश को आज आगजनी की सूचना मिली। जब प्रकाश ढारे में पहुंचा तो अंदर घास की राख बन गई थी, वहीं एक अज्ञात व्यक्ति का शव जली अवस्था में था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल के पास ही पुलिस को बीडी पड़ी हुई मिली।
डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि आग से बुरी तरह झुलसने से व्यक्ति की मौत हुई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव नेपाली मूल के व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया है। मामले में जांच जारी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले शिमला के मशोबरा में ढारे में आग से दो साल का मासूम जिंदा जल गया था। इससे पहले चिड़गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो लोग जिंदा जल गए थे।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल