कुल्लू : पुलिस के तीन जवानों को डीजीपी डिस्क अवार्ड और दो को उत्कृष्ट सेवा मैडल के लिए चयनित किया है। जिला के इन पांच जवानों को उपरोक्त अवार्ड और सेवा मैडल से सम्मानित किया जाएगा। पांचों जवानों का चयन उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के चलते किया गया है। पुलिस के इन जवानों को मर्डर, एनडीपीएस, चोरी, साइबर क्राईम आदि सहित जघन्य मामलों की पेशेवर जांच के क्षेत्र में उनके सराहनीय और असाधारण काम के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने ड्रग माफिया के खिलाफ एक बड़े अपराध का नेतृत्व किया। जिसमें उन्होंने चरस, हेरोइन तस्करी और बिक्री में शामिल मुख्य सरगनाओं को भी गिरफ्तार किया है। इनमें विदेशी नागरिक भी काफी संख्या में शामिल है। खासकर अफ्रीकी और नाईजेरियन को कुल्लू पुलिस इन मामलों में गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। एसपी गौरव सिंह के अनुसार डीजीपी डिस्क अवार्ड के इंस्पैक्टर सुनील सांख्यायन, एएसआई भूप सिंह गुलेरिया, हैड कांस्टेवल राजेश कुमार का चयन किया गया है। जबकि उत्कृष्ट सेवा मैडल के लिए एएसआई चमन लाल और हैड कांस्टेबल राजेश कुमार का चयन किया गया है।
इन्होने जिला कुल्लू में ही नहीं बल्कि दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, झारखंड, यूपी आदि राज्यों से भी हेरोइन तस्करों और ठगी करने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन मामलों में हेरोइन माफिया और ठगी करने वालों के लिए पुलिस ने दूसरे राज्यों में भी ऑपरेशन चलाए। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू पुलिस के जवानों में तीन का चयन डीजीपी डिस्क अवार्ड और दो का उत्कृष्ट सेवा मैडल के लिए हुआ है।