पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर पक्का मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया। यही नहीं शेष सरकारी भूमि पर फसल भी उगा डाली। मामला पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत सामने आया है। रेंज आफिसर दीपचंद माजरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि कुंदन सिंह निवासी गांव सैनवाला ने आरक्षित वन भूमि में अवैध कब्जा किया है। उक्त भूमि पर पक्का मकान व दो कच्चे ढारों का निर्माण किया है। साथ ही शेष भूमि पर फसल उगा रखी है। एसपी सौम्या सांबशिवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Latest
- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ. अजय पाठक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सक किए सम्मानित
- HPU : BA-LLB कोर्स के लिए 5 जुलाई तक जमा करवानी होगी फीस
- सिरमौर में PWD कर्मी ने खुद को मारी गोली, डिप्रेशन का था शिकार
- भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत हिमाचल के धनोटू थाना में दर्ज हुआ देश का पहला मामला
- मंडी : चिट्टे का आदि निकला संस्कृति सदन के बाहर खड़ी गाड़ी से बैग चुराने वाला युवक