नाहन : हालांकि प्रशासन ने भी मास्क बनाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है, लेकिन इसी बीच एक सकारात्मक खबर आई है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से जुड़ी संस्था आस्था वैलफेयर सोसायटी ने मात्र 5 रुपए में मास्क उपलब्ध करवाने की मुहिम शुरू की है, लेकिन इसके लिए एक शर्त यह लगाई गई है कि एक परिवार को चार से ज्यादा मास्क नहीं दिए जाएंगे। सीधे तौर पर संस्था का कहना है कि कालाबाजारी रोकना भी एक मकसद है।
वीरवार को अस्पताल में अचानक ही ओपीडी में आने वाले मरीजों के प्रवेश पर मास्क की शर्त लगा दी गई थी। मगर एक भी दुकान में मास्क उपलब्ध नहीं था। सोसायटी की कोशिश है कि पक्का टैंक के किनारे शुक्रवार को दो हजार मास्क उपलब्ध करवा दिए जाएं। साथ ही सोसायटी ने प्रशासन को एक ओर सराहनीय पेशकश की है। इसके तहत एमरजेंसी की सूरत में आस्था के भवन को आइसोलेशन वार्ड के रूप में उपलब्ध करवाया जा सकता है। इसके लिए 10 वॉलेंटियर भी दिए जा सकते हैं।
सोसायटी की समन्वयक रूचि कोटिया का कहना है कि एक मास्क बनाने की कीमत 5 रुपए ही आ रही है। इसमें एक रुपए का भी लाभ नहीं लिया जाएगा। उनका कहना था कि एक परिवार को चार मास्क देने के ही व्यवस्था है। दीगर है कि प्रशासन ने भी 6 महिलाओं को मास्क बनाने की ट्रेनिंग मुहैया करवाई है। कंडा व नाहन जेल के कैदी भी 50 हजार मास्क बनाने में जुटे हुए हैं।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर