शिमला : बारिश और बर्फबारी के लिहाज से सर्दियों का यह सीजन हिमाचल प्रदेश के लिए बेहतर रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी सामान्य से अधिक रही। महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फरवरी को राजधानी शिमला समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व मैदानों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में 18 फरवरी को मौसम करवट लेगा। 18, 19, 20 व 21 फरवरी को पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी के आसार हैं।
मैदानों में 20 व 21 फरवरी को गरज के साथ बारिश का अनुमान है। पूरे प्रदेश में 21 फरवरी को मौसम खराब रहेगा। इस दौरान पारा लगभग चार से छह डिग्री तक गिर सकता है। सर्दियों के मौसम में मौसम विज्ञान केंद्र का बारिश व बर्फबारी को लेकर अधिकतर अनुमान सही साबित हुआ है। इस बार शिमला सहित पहाड़ी इलाकों में खूब हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला में तो आठ बार बर्फबारी हो चुकी है। इस वजह से राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ी और कई दिन पारा शून्य से नीचे रिकाॅर्ड हुआ।
हालांकि मौसम खुलने से पिछले कुछ दिनों से तापमान में उछाल से यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।
शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अहम बात यह रही कि शिमला की रातें सोलन और सुंदरनगर से भी गर्म हो गई हैं। सोलन और सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5 और 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पर्यटन स्थलों मनाली और कुफरी सहित कल्पा में कई दिनों तक माइनस में चल रहे
तापमान में भी एकदम बढ़ोतरी हुई है। मनाली में तापमान 1.4, कुफरी में 7.2 और कल्पा में शून्य डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
इसके अलावा सियोबाग में न्यूनतम तापमान 3.6, भुंतर में 4.2, पालमपुर में 6, चंबा व डलहौजी में 6.8, धर्मशाला में 7.2, चायल में 7.9, जुब्बड़हट्टी में 8.3, कांगड़ा में 8.4, मंडी में 9, बिलासपुर में 9.5, हमीरपुर में 9.6, ऊना में 10, पांवटा साहिब में 12 और नाहन में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Latest
- हिमाचल में संसदीय क्षेत्रों व विधानसभा उप-चुनाव के लिए कुल 84 नामांकन, छठे दिन 27 ने भरा पर्चा
- CBSE 12वीं के परीक्षा में सत्यम अग्रवाल ने बायोलॉजी में हिमाचल में किया टॉप
- हिमाचल की धाकड़ गर्ल हरेक स्टेयरिंग पर माहिऱ, खतरनाक सड़कों पर निडरता…बेमिसाल कलाकार
- 12 वीं पास कंगना 91.66 करोड़ की मालकिन, 4 लग्जरी कार…8 करोड़ की ज्वेलरी
- मनोज तिवारी के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं कन्हैया, इस बार जीत की राह नहीं आसां