धर्मशाला (एमबीएम न्यूज) : कांगडा सैंट्रल को-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इसमें ग्रेड III आफिसर के लिए 15 पद जबकि ग्रेड IV क्लर्क के लिए 128 पद व कंप्यूटर आपरेटर के लिए 11 पद भरे जाएंगें। इसमें 22 नवबंर, 2015 को ग्रेड III आफिसर के पद के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, इसके पश्चात ग्रेड IV क्लर्क के पद के लिए 1 बजे से 3 बजे तक लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लिए जाएंगें। इसके अतिरिक्त कम्पयूटर आपरेटर के लिए साढे 3 बजे से 4 बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगें। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आंमत्रित किए गए है। जिसमें आवेदन की तिथि 14 अक्तूबर 2015 से 28 अक्तूबर 2015 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र उक्त तिथि के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगें। इसमें अनारक्षित वर्ग हेतु शुल्क 600 रूपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 400 रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों की नियुक्ति के लिए वहीं पात्र होगा जिसकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रार्थी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से ले सकते है।
Latest
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री
- हिमाचल में भीषण गर्मी, 44 डिग्री के करीब पारा, शिमला सहित 7 जिलों में लू चलने की चेतावनी
- सावधान! मनाली फोरलेन पर कैमरे करेंगे चालान, 18 मई दोपहर से एक्शन शुरू….