नाहन : होलीहार्ट स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ रही 9 साल की नन्हीं मन्नत ने डीडी पंजाबी चैनल के ‘‘किसमें कितना है दम’’ रियल्टी शो के ग्रैंड फिनाले में एंट्री हासिल कर ली है। इससे पहले जब चैनल की टीम मन्नत से मिलने पहुंची तो उसके चेहरे पर अलग ही आत्मविश्वास झलक रहा था। शूट के लिए टीम ने घर के समीप दिल्ली गेट व उसके स्कूल में कुछ दृश्य फिल्माए।
हैरानी की बात यह है कि मन्नत की मां पूजा ने उसे डांस का ककहरा सिखाया। वही मन्नत की प्रेरणा स्त्रोत हैं। मन्नत जब बहुत छोटी थी तब से ही उसकी रूचि डांस व मॉडलिंग में उत्पन्न हो गई थी। मां ने भी पग-पग पर उसका साथ दिया। इसी के चलते प्रतियोगिता के लंबे दौर के बाद संघर्ष करते हुए मन्नत ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई। मन्नत को पूरी उम्मीद है की वह इस रियल्टी शो में जरूर बाजी मारेगी।
शहर व मां का नाम ऊंचा करने के लिए मन्नत हर रोज तीन से चार घंटे प्रैक्टिस में लगी है। उसकी प्रतिभा को देखते हुए परिवार से जो भी बन पा रहा है, वो कर रहा है। मन्नत की मां पूजा ने उम्मीद जाहिर की है कि नन्हीं बच्ची ग्रैंड फिनाले में अपनी दमदार प्रस्तुति से शहर व प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
Latest
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान
- ऊना : प्रवासी मजदूरों की 30 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- गगरेट विधानसभा उप चुनाव : दो ब्राह्मणों के मध्य होगी रोचक जंग, कांग्रेस को फिर से कालिया का सहारा
- हिमाचल बोर्ड की मेरिट लिस्ट में चमकी एक ही स्कूल की 8 बेटियां, रच दिया इतिहास