सुंदरनगर : शनिवार शाम उपमंडल में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अभी क्षेत्र में जनजीवन पिछले दिनों हुई रिकार्ड तोड़ बर्फबारी से पटरी पर भी लौटा नहीं था कि मौसम ने दोबारा अपना रूद्र अवतार दिखा दिया है। मौसम के इस पलटवार में सड़कों के पहिए थम गए और वाहन चालकों को वाहन चलाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
सुंदरनगर में करीब 4:30 बजे आसमान में बिजली कड़कने लगी और 4:40 पर बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बाद करीब 10 मिनट तक तेज बारिश हुई और बारिश के बीच में लगभग 15 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी ओले पड़ने की खबर है। इससे फसलों को नुकसान की भी खबर है। ओलावृष्टि इतनी अधिक मात्रा में हुई कि सड़कों और वाहनों पर ओलों की काफी मोटी परत जम गई। लोग भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण रेन शेल्टरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
वहीं इस ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। इस ताजा ओलावृष्टि से लोग बिस्तरों और आग के सहारे जीने को मजबूर हैं।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल