नालागढ़ : सरिया उद्योग में शुक्रवार तड़के जोरदार धमाका हो गया, जिसमें एक कामगार की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:30 पर नालागढ़ में सरिया बनाने वाली सिद्धि विनायक नामक फैक्टरी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। उस समय कर्मियों की शिफ्ट चेंज हो रही थी।
धमाका भट्टी में हुआ, जिसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे एक कामगार की मौत हो गई व तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे का कारण भट्टी का ओवर हीट होना बताया जा रहा है। मृतक व घायल सभी यूपी व बिहार के बताए जा रहे हैं। प्रशासन मोके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।
Latest
- वीरभद्र का बेटा हूं, घी सीधी उंगली से न निकले तो उंगली टेढ़ी करना भी जानता हूं
- सोलन : गहने व नकदी चोरी के मामले में युवक काबू, CCTV ने निभाया अहम रोल
- अरब सागर में 173 KG नशीले पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नाव जब्त, दो गिरफ्तार
- IAS बन समाज सेवा करना है नादौन की शालिनी का सपना, आर्ट्स में तृतीय स्थान…
- ऊना : कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, FIR