नाहन : शहर के दो कराटे खिलाड़ी तमिलनाडु में आयोजित वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय पैंचक सिलात (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इंडोनेशिया के मार्शल आर्ट पैंचक सिलात की तमिलनाडु के फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्टस यूनिवर्सिटी चेन्नई में 21 दिसंबर से वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय पैंचक सिलात प्रतियोगिता चल रही है। भारतीय पैंचक सिलात महासंघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए कराटेबाज भाग ले रहे हैं।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिरमौर के नाहन निवासी एवं कराटे कोच जावेद उल्फत 65 किलोग्राम की मुख्य श्रेणी एवं नाहन में ही तैनात बागवानी विकास अधिकारी ललित ठाकुर 82 किलोग्राम की मुख्य श्रेणी में हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर तक चलेगी। बता दें कि पैंचक सिलात मुख्य रूप से इंडोनेशिया का मार्शल आर्ट है। जो विश्व भर में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।
इसे भारतीय पुलिस खेल में भी शामिल किया गया है। इस खेल की तमिलनाडु में इन दिनों पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें नाहन के कराटे कोच जावेद उल्फत एवं बागवानी विकास अधिकारी ललित ठाकुर भाग लेकर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने