नाहन : शहर के दो कराटे खिलाड़ी तमिलनाडु में आयोजित वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय पैंचक सिलात (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इंडोनेशिया के मार्शल आर्ट पैंचक सिलात की तमिलनाडु के फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्टस यूनिवर्सिटी चेन्नई में 21 दिसंबर से वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय पैंचक सिलात प्रतियोगिता चल रही है। भारतीय पैंचक सिलात महासंघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए कराटेबाज भाग ले रहे हैं।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिरमौर के नाहन निवासी एवं कराटे कोच जावेद उल्फत 65 किलोग्राम की मुख्य श्रेणी एवं नाहन में ही तैनात बागवानी विकास अधिकारी ललित ठाकुर 82 किलोग्राम की मुख्य श्रेणी में हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर तक चलेगी। बता दें कि पैंचक सिलात मुख्य रूप से इंडोनेशिया का मार्शल आर्ट है। जो विश्व भर में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।
इसे भारतीय पुलिस खेल में भी शामिल किया गया है। इस खेल की तमिलनाडु में इन दिनों पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें नाहन के कराटे कोच जावेद उल्फत एवं बागवानी विकास अधिकारी ललित ठाकुर भाग लेकर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Latest
- देश की राष्ट्रपति अरुणोदय शर्मा की अदभुत प्रतिभा से प्रभावित, बालक ने किया ये आग्रह…
- कर्मेन्द्रियों की खुशी ढूंढने की कोशिश में हम भूल जाते हैं कि ‘मैं एक आत्मा हूं’ : बीके शिवानी
- 9 मई को मंडी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे विक्रमादित्य सिंह
- एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर थे जयराम ठाकुर, धूमल चुनाव नहीं हारते तो कभी CM नहीं बनते
- नाहन : ईश्वरम्मा दिवस पर श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में अरिहंत स्कूल की स्नेहा ने मारी बाजी