रिकांगपिओ: द् रुट नोट्स म्यूजिक का नया गाना व वीडियो एल्बम एवरग्रीन मैशप-2 यू-ट्यूब पर रिलीज हो चूका है। रिलीज होते ही ये गाना लोगों की ज़ुबान पर चढ़ चुका है। ये गाना यू-ट्यूब पर 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। इस गाने में सोनम नेगी, अंकित नेगी और अजय बुशहरी ने अपनी आवाज़ दी है।
गाने की वीडियो को अकीर व अक्षय शर्मा द्वारा बनाया गया है। जबकि अंकित नेगी ने संगीत निर्देशन किया है। पंकज व शून्या ने इस गीत की मिक्सिंग की है। बतौर एल्बम के निर्देशक देव पुष्प नेगी ने कहा कि इस गाने व वीडियो को टिक-टॉक पर भी काफी पसंद किया जा रहा रहा है।
सोनम नेगी के “सोना रे सोना” गाना और अंकित नेगी ने “साथिया तूने क्या किया” गाना गाया। इन गीतों को बहुत पसंद भी किया जा रहा है। द् रुट नोट्स के पहाड़ी यू-ट्यूब चैनल भी पहाड़ी संगीत को एक नई ऊँचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं।