नाहन: मंगलवार शाम कोहरे की चादर ने शहर के तापमान को 9 डिग्री तक लुढ़का दिया है। सुबह भी शहर कोहरे के आगोश में समा गया था, लेकिन दोपहर में खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। मगर शाम होते-होते मैदानी इलाके के कोहरे ने फिर शहर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि कई जगहों से कोहरे की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई है, लेकिन विजिबलिटी काफी कम हो गई।
उधर संगड़ाह उपमंडल के अधिकतर क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। संगड़ाह का तापमान शाम 7 बजे के आसपास 3-4 डिग्री के आसपास था, जबकि हरिपुरधार शून्य के आसपास पहुंच चुका था। रात में तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना भी जताई जा रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटकों के लिए सावधानी बरतने की अपील भी हो रही है।
Latest
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री
- हिमाचल में भीषण गर्मी, 44 डिग्री के करीब पारा, शिमला सहित 7 जिलों में लू चलने की चेतावनी
- सावधान! मनाली फोरलेन पर कैमरे करेंगे चालान, 18 मई दोपहर से एक्शन शुरू….
- हिमाचल में मिला अफीम की खेती का जंगल, 13 खेतों में 17 हजार 106 पौधे
- नाहन के इन इलाकों में 20 मई को चार घंटे का पावर कट