राजगढ़: वीरवार सुबह राजगढ़ उपमंडल के नेरी कोटली के डरेना गांव में एक ही परिवार से ताल्लुक रखने वाले दो व्यक्तियों के मकान जलकर राख हो गए। गांव के राम सिंह व जय प्रकाश पुत्र बिशन सिंह के दो मंजिला मकान में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। इसकी वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
सर्दियों के लिए घर में लकडि़यां एकत्रित की गई थी। मकान के पिछले हिस्से में अचानक आग भड़क गई। चंद मिनटों में आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। प्रशासन ने प्रभावितों को तत्काल फौरी राहत प्रदान कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने