एमबीएम न्यूज/चंबा
जिला के भटियात विस क्षेत्र के कल्याण सिंह ने देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। समोआ देश के एपिया में आयोजित जूनियर कॉमनवैल्थ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कल्याण ने सिल्वर मैड़ल झटका है। कल्याण की इस कामयाबी पर जिला चंबा में खुशी की लहर है। सिल्वर मैडल विजेता कल्याण का भटियात विधायक विक्रम सिंह जरयाल व अन्य लोगो ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
कल्याण भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत तारागढ़ का रहने वाला है और कड़ी मेहनत कर यह कामयाबी कल्याण ने हासिल की है। विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने बताया कि कल्याण सिंह निश्चय ही युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी विफल नहीं जाती और कल्याण ने यह दर्शा दिया है।
Latest
- ITI नाहन में 40 यूनिट रक्तदान, उपायुक्त ने किया शिविर का शुभारंभ
- ID लखनपाल ने सियासी मंडी में बेचा अपना ईमान : CM सुक्खू
- फूल गोभी खाने वाले सावधान! हिमाचल में पहली बार फेल हुआ सैंपल, ये वजह…
- कांगड़ा में 24 मई तक हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, DC ने किया सावधानियां बरतने का आग्रह
- राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का किया विमोचन