वी कुमार/मंडी
हिमाचल पुलिस के लिए जिला से निर्धारित 174 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज सुबह 6 बजे से मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। एसपी गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए 14,500 अभ्यार्थियों को बुलाया गया है। यह प्रक्रिया आने वाली 29 जून तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पहली बार ऑनलाइन सिस्टम के तहत आवेदन मांगे गए थे। भर्ती के दौरान भी सारा डाटा ऑनलाइन ही अपलोड़ किया जा रहा है।
भर्ती के लिए आ रहे अभ्यार्थियों को वेबसाइट से डाउनलोड़ किया हुआ एडमिट कार्ड और अपना आई कार्ड साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही। गुरदेव शर्मा ने बताया कि सुबह भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले आए हुए अभ्यार्थियों को इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जा रही है।
साथ ही उन्हें कबूतरबाजों से बचने का संदेश भी दिया जा रहा है। जो भी अभ्यार्थी अपने दम पर सभी परिक्षणों को पार करेगा उसे ही भर्ती प्रक्रिया में आगे जाने का मौका मिलेगा। वहीं भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए अभ्यार्थियों ने बताया कि इसके लिए उन्होंने करीब तीन महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। जिन अभ्यार्थियों ने शारीरिक परीक्षण को पार कर लिया है। वह अब लिखित परीक्षा में जी जान लगाने की बात कह रहे हैं।
Latest
- नाहन : संवेदनशील मतदान केंद्र बनेठी व निहोग का किया डीसी ने किया औचक निरीक्षण
- हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फ़बारी, मैदानी भागों में अंधड़ के साथ बारिश, शिमला में गिरे ओले
- नाहन में मनाया विश्व पशु चिकित्सा दिवस, दिया ये जागरूकता संदेश
- भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया संपन्न
- केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन