एमबीएम न्यूज़/ हमीरपुर
कांगड़ा के एक युवक ने सुजानपुर में किराए के कमरे में रह रही युवती से दुराचार किया है। युवती ने सुजानपुर पुलिस थाना में शिकायत की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर शहर में किराए के मकान में रह रही एक युवती ने सुजानपुर थाना में अपने साथ दुराचार होने का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि जिला कांगड़ा के एक युवक ने उसके कमरे में आकर उससे अवैध संबंध बनाए।
थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री से मिली जानकारी के अनुसार एक युवती जो सुजानपुर में किराए के मकान में रहती थी, उसके साथ कांगड़ा जिला के एक युवक ने अवैध संबंध बनाए। पीड़ित युवती ने उस युवक के खिलाफ थाना सुजानपुर में दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित युवती को जिला न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जहां उसके बयान कलमबद्ध किए जाएंगे।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया