मनजीत सिह/पालमपुर
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासाें राज्य शीघ्र ही प्राकृतिक कृषि प्रदेश बनकर उभरेगा और दूसरे राज्याें के लिए भी एक आदर्श स्थापित करेगा। राज्यपाल बुधवार को चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
आचार्य देवव्रत ने कहा कि राज्य में पिछले तीन वर्ष पूर्व प्राकृतिक खेती को लेकर जो चर्चा आरम्भ हुई थी और जिसे मैंने अभियान के रूप में प्रदेश में आरम्भ किया था आज वह कृषि पद्धति फलीभूत होते नजर आ रही है। उन्हाेंने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि सरकार इस कार्यक्रम में पूरी रुचि लेते हुए इसे मिशन के रूप में लिया है। उन्हाेंने किसानाें से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया तथा कहा कि इसे मिशन के रूप में अपनाकर कृषि क्षेत्र में यह पहाड़ी प्रदेश देश के लिए आदर्श स्थापित कर सकता है।
उन्हाेंने कहा कि अनुसंधान से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के कारणाें में 40 प्रतिशत वर्तमान कृषि पद्धति ओर कृषि उपकरण शामिल है। उन्हाेंने कहा कि किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं, जिससे फसल उत्पादन में किसी प्रकार की कमी नही आती बल्कि फसल की उत्पादन लागत लगभग शून्य हो जाती है और किसानाें को उत्पादाें के मूल्य भी अन्य उत्पादाें से अधिक मिलते हैं। उन्हाेंने कहा कि प्राकृतिक खेती भाग्य बदलने वाली और जीवन मे खुशहाली लाने वाली खेती है। उन्हाेंने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानाें की आय को दोगुना किया जा सकता है।