मोक्ष शर्मा/ शिमला
हिमाचल की राजधानी में नशेड़ियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी डर नहीं। आये दिन आम जनता को इनके द्वारा किए उत्पात की भरपाई करनी पड़ती है। मामला शिमला के रामनगर का है जहां लोग इन नशेडिय़ों के चलते अपने वाहनों को रात में अपने घरों के बाहर खड़ा करने में डर रहे हैं। यहां आये दिन लोगों के वाहनों से ईंधन चोरी की घटनाएं आम हो गयी हैं।
परन्तु हद तो तब हो गयी जब नशेडिय़ों द्वारा वाहनों के साथ तोड़-फोड़ की जाने लगी। ऐसे में स्थानीय लोग काफी चिंता में आ गए हैं। आपको बता दें के स्थानीय लोगों में अधिकतम लोग मध्यम वर्ग के हैं। काफी संख्या दिहाड़ी-मज़दूरी कर अपना जीवन यापन करने वालों की है। अब यदी उन्होंने अपने निजी कार्यों के लिए छोटे वाहन लिये भी हैं तो वो भी नशेडिय़ों के मनोरंजन या जरूरतों के चलते नष्ट कर दिए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों की माने तो ये सिलसिला कईं दिनों से चला है। यहां कुछ अराजक तत्व शाम होते ही गांजे और चिट्टे जैसे मादक पदार्थों की महफ़िल जमाते हैं। उसके बाद अपनी उत्तेजना को आस-पास खड़े वाहनों पर उतारते हैं। इतना ही नहीं स्थानीय महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। फ़िलहाल लोगों ने बालूगंज थाना में शिकायत दर्ज़ करवा दी है और पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें