नितेश सैनी/सुंदरनगर
लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही देश भर में एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें 300 से अधिक सीटों के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। मगर लोकसभा चुनाव परिणाम अभी 23 मई को आएंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर विधानसभा के भाजपा विधायक राकेश जंवाल ने एग्जिट पोल के नतीजो पर कहा कि ये पहले से ही तय था कि केंद्र में भाजपा की सरकार पूर्व बहुमत के साथ सत्ता हासिल करेगी। नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पांच वर्ष के कार्यकाल की तुलना किसी भी सरकार के साथ नहीं की जा सकती।
पीएम मोदी का पांच वर्ष का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा है, जिसमें देश का मान-सम्मान बढ़ा है। मोदी ने देश के हर वर्ग के लोगों के लिए हर प्रकार की योजना शुरू की है। केंद्र पीएम मोदी और हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा विधायक राकेश जंवाल ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर बार वोट लेने के लिए देश की जनता के साथ जूठे वादे किए है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने देश की जनता के साथ झूठी घोषणा कर जीत काझूठा दावा किया, लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं किया है।
सुंदरनगर में 14 मई को आयोजित प्रियंका गांधी की रैली पहले ही रद्द हो गई थी, लेकिनलोगों को गुमराह कर रैली स्थल पहुँचाया गया। जहां पर खराब मौसम का बहाना बता प्रियंका की रैली को रद्द कर दिया गया। जंवाल ने कहा कि उसी दिन सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। सीएम ने लगातर हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया। कांग्रेस झूठा प्रचार करने में माहिर है। जो झूठे वादे जनता के साथ किए गवो सब खोखले साबित हुए है।