एमबीएम न्यूज़/ऊना
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार सुबह गोंदपुर बनेहड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के राज्य स्तरीय अधिवेशन में पहुंचे। जहाँ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर,खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, परवीन शर्मा सहित अन्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केबिनेट बैठक में बहुत निर्णय लिए गए है।
केंद्र सरकार ने जो आर्थिक आधार पर जो आरक्षण देने का निर्णय लिया है वह हिमाचल में भी जल्दी ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओ को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। युवाओ को कृषि, बागवानी क्षेत्रों में स्वरोजगार मिले इसके लिए नई योजनाएं चलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला में कांग्रेस के कार्यक्रम में कांग्रेस का असली चेहरा बेनकाब हुआ है। कांग्रेस में गुटबाजी है। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को नसीहत दी कि वह पहले अपने अंदर झांके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही नेताओं के सिर फोड़े गए। मामले दर्ज किए गए। घायल अस्पतालों में भर्ती हो गए। ऐसा आज तक के इतिहास में नही हुआ है। इससे कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता मुकेश ज्यादा बाते करने की बजाए अपबे भीतर झांके। जिस तरह से कांग्रेसी ऐसे भिड़े है भविष्य में भी ऐसी घटनाएं देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में एकजुटता है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर