वी कुमार/मंडी
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी गुटों में बंटी हुई है व अपनी हार से बुरी तरह से हताश और निराश है, जिसके चलते कांग्रेस के नेता प्रदेश की सरकार के खिलाफ बेबुनियादी बयानबाजी कर रहे हैं। यह बात प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य व बागवानी मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मंडी के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में गुटों में बंटी हुई है व अपनी हार से हताश व निराश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अथाह विकास को देखकर कांग्रेस पूरी तरह से बौखलाई हुई है जिसके चलते कांग्रेस के लोग बेवजह के बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस से पूछा है कि कांग्रेस बताए की केन्द्र से आज तक प्रदेश में इतनी अधिक मात्रा में धनराशी कौन लेकर आया है। उन्होंने पूर्व की सरकारो पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारे पहले भी रही लेकिन जयराम ठाकुर एक वर्ष में जितना पैसा विकास कार्यों के लिए लेकर आए हैं वह किसी से छुपा नहीं है। इसके साथ ही कांग्रेस की चार्जशीट पर पूछे गए सवाल के बारे में महेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की चार्जशीट महज एक खानापूर्ति लग रही है।
महेन्द्र सिंह ने कहा कि उनपर कांग्रेस ने ऐसे कार्यों में धांधली के आरोप लगाए हैं जिन्हे अभी तक शुरू भी नहीं किया गया है। कांग्रेस की चार्जशीट पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस के मित्रों की मानसिकता साफ झलकती है कि वे किस कदर प्रदेश में अपनी वापसी की नाकाम कोशिशें जनता के सामने कर रहे है। प्रेसवार्ता में महेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। प्रेसवार्ता के दौरान उनके साथ विधायक कर्नल इन्द्र सिंहए हिरापाल, इन्द्रसिंह गांधी, बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी, भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
Latest
- #Nahan: चौगान में जोड़ मेले में कथित लूटबजारी शुरू, सरकार के राजस्व को भी चूना
- #Nahan : गुजरात जाएगी आर्मी स्कूल की गरिमा, जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव में पाया प्रथम स्थान
- सिरमौर के ताकतवर “पंडित जी” दांतों से उठा लेते है सीमेंट बैग & हाथों से बाइक
- नाहन में जोड़ मेला शुरू, टोका साहिब से दशमेश अस्थान नाहन पहुंचा नगर कीर्तन
- धर्मशाला : सीमांत क्षेत्रों में 18 नाके किए स्थापित, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर