अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन के कंडाघाट स्थित रुड़ा श्रीराम लोक मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा अमर दास व प्रधान लक्ष्मीदत्त पर 5.06 बीघा सरकारी जमीन कब्जाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार कंडाघाट ने उन्हें भूमि से बेदखली के आदेश जारी किए है। साथ ही इन दोनों पर एक लाख छह हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस राम लोक मंदिर में कई करोड़ो रुपए की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। मंदिर में लोगों की आस्था को देखते हुए सरकार इसे अपने कब्जे में लेगी।
वही सरकार की ओर से तुन्दल पंचायत की 9 बिस्वा भूमि सामुदायिक भवन बनाने को दी थी। इस उद्देश्य को पंचायत द्वारा पूरा न करने पर इस भूमि की स्वीकृति को रद्द कर दिया गया। मलकियत भूमि सरकार के नाम करने की अनुशंसा भी की गई। बता दें कि ये मुकदमा तहसीलदार कंडाघाट की अदालत में 02 मई 2017 को पंजीकृत हुआ था। राजस्व विभाग ने इस विषय में संज्ञान लेते हुए डीसी सोलन ने आदेश दिए थे कि सरकारी भूमि से तुरंत अवैध कब्जा हटाया जाए। तत्कालीन प्रशासन अवैध कब्जा हटाने में असफल रहा था।
जानकारी के मुताबिक कुछ वर्षो पहले कंडाघाट की तुन्दल पंचायत के प्रधान ने आरोप लगाया था कि बाबा अमर दास द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया गया है, जिसे तुरंत रोका जाए।
Latest
- सोलन में 6 व 7 मई को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
- नाहन में खुशनुमा जीवन की कला बताएंगी बीके शिवानी दीदी
- शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- शिमला : बजट मिलने के बाद भी खर्च नहीं हो रहा रोड सेफ्टी क्लब का पैसा
- हिमाचल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत,14 साल की छात्रा को दिखाई अश्लील वीडियो