एमबीएम न्यूज/धर्मशाला
चौरसिया ऑफ हिमाचल बांसुरी वादक डॉ. राजेंद्र गुरंग का लुधियाना में उपचार के दौरान निधन हो गया। सोमवार को धर्मशाला के दाड़नू स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. गुरंग काफी समय से बीमार थे। उनका डीएमसी लुधियाना में उपचार चल रहा था। रविवार को डीएमसी में उन्होंने अंतिम सांस ली।
शामनगर के रहने वाले बांसुरी वादक डॉ. राजेंद्र गुरंग आकाशवाणी और दूरदर्शन के प्रतिष्ठित कलाकार रहे हैं। हिमाचल में उन्हें चौरसिया ऑफ हिमाचल के नाम से जाना जाता था। 64 वर्षीय डॉ. गुरंग साल 2012 में राजकीय महाविद्यालय से संगीत प्राध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। डॉ. गुरंग बांसुरी, सितार, हारमोनियम और तबला के साथ स्वर संगीत में भी उनकी अच्छी पकड़ थी। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई संगीत संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
Latest
- पुलिस व परिवहन निगम के कर्मियों को EDC व पोस्टल बैलेट पेपर से मिलेगी मतदान की सुविधा
- कुल्लू : बिस्तर में आग लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
- अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने हर्ष महाजन को किया नोटिस जारी
- डेढ़ साल बाद गंगूराम मुसाफिर की दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वॉल्वो बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल