एमबीएम न्यूज़/नाहन
प्रदेश की प्रमुख धार्मिक पर्यटन नगरी व औद्योगिक क्षेत्र पावंटा साहिब जल्द ही रेल कनेक्टिविटी से जुड़ने जा रहा है। रेलवे मंत्रालय ने काफ़ी सोच-विचार के बाद पिहोवा-जगाधरी-यमुनानगर से इसे जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। 145 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के निर्माण पर 1 हज़ार 954 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रस्तावित रेलवे प्रोजेक्ट के तकनीकी व आर्थिक पहलुओं पर विचार के बाद अमलीजामा पहनाया जाएगा। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने सांसद वीरेंद्र कश्यप के एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी।
रेल राज्य मंत्री ने बताया कि सिखों के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए दो सर्वे किये गए। पहला सर्वे घनौली से बद्दी-नालागढ़-जगाधरी-सूरजपुर-कालाअंब-पावंटा साहिब होते हुए देहरादून तक किया गया था। पहले सर्वे में 216 किलोमीटर रेल लाइन की कुल लागत 3 हज़ार 746 करोड़ रुपए आंकी गई थी। लेकिन ऊंची लागत व विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते इसे रद्द कर दिया गया।
अब यमुनागर की तरफ से पावंटा साहिब के रेलवे नेटवर्क से जुड़ने का फायदा स्थानीय उद्योगपतियों को भी मिलेगा। वहीं सिख पर्यटक भी आसानी से धार्मिक नगरी पहुंच सकेंगे।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल