एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के नन्हे खिलाड़ियों ने बेंगलुरू में आयोजित कुगसू कुंगफू नेशनल चैंपियनशिप में 14 मैडल प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। ताओलू तू वर्ग में अंडर 10 लड़कों के वर्ग में वैदिक शर्मा ने गोल्ड, अंदर-15 लड़कियों के वर्ग में नूर शर्मा ने ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल किया। सिंगल नन चाकू प्रतियोगिया के लड़कियों के अंडर-12 वर्ग में तानिया ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया है। घुंसु प्रतियोगिया के लड़कियों के अंदर 15 वर्ग में जानवी लामा और मुस्कान शर्मा ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। मैडल ले कर लौटे खिलाडी
डबल ननचकु प्रतियोगिता के सीनियर लड़को के वर्ग में राज वर्मा ने ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। लाईताय यानी फाइट प्रतियोजिता के 21 टू 25 किलो ग्राम वर्ग में वैदिक शर्मा ने ब्रॉन्ज़ 41 टू 45 लड़िकयों के वर्ग में तानिया ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 46 टू 50 किलो वर्ग में जानवी लामा ने गोल्ड हासिल किया, जबकि शुभाना हुसैन मीर ने ब्रॉन्ज़ हासिल किया। 36 टू 40 किलोग्राम अंडर 15 लड़कियों के वर्ग में नूर शर्मा ने सिल्वर मैडल हासिल किया।
46 टू 50 किलोग्राम में मुस्कान शर्मा ने ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल किया। 36 टू 40 किलोग्राम अंडर 15 लड़को के वर्ग में आयुष कुमार ने ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल किया है। सीनियर मेल में राज वर्मा ने 46 टू 50 किलोग्राम में सिल्वर मैडल हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश के टीम प्रभारी मास्टर रोमियो ने कहा कि प्रदेश के इन ख़िलाडियो ने वेहतर प्रदर्शन कर 14 मैडल प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर